नैनीताल: जिले के सभी विधानसभाओं में 25 दिसंबर को इन स्थानों पर लगेगा बहुउद्देशीय शिविर
नैनीताल जनपद में स्व0 अटल बिहारी बाजपेयी के जन्मदिवस 25 दिसम्बर के अवसर पर विधान सभाओं में बहुउददेशीय शिविरों का आयोजन किया जायेगा।
जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 अटल बिहारी बाजपेयी के जन्म दिवस के अवसर पर जनपद की सभी 6 विधानसभाओं में बहुउददेशीय शिविर आयोजित किये जायेंगे। उन्होंने बताया कि विधान सभा नैनीताल में रामलीला ग्राउण्ड भवाली, भीमताल मे खेल मैदान खनस्यूं, हल्द्वानी में रामलीला ग्राउण्ड हल्द्वानी, लालकुआ मे आर्दश इन्टर कालेज संजय नगर बिन्दुखत्ता, कालाढूगी में रामलीला मैदान कालाढूगी तथा रामनगर में किसान इन्टर कालेज पीरूमदारा में बहुउददेशीय शिविरों का आयोजन किया जायेगा।
उन्होंने कहा कि बहुउददेशीय शिविरों में समाज कल्याण विभाग द्वारा वृद्वावस्था पेंशन, विकलांग, भरण पोषण, किसान पेंशन, तिलू रौतेली पेंशन के साथ ही समाज कल्याण विभाग द्वारा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से सम्बन्धित जानकारियां दी जायेंगी। बाल विकास विभाग द्वारा बैबी किट्स, कलरिंग किट्स स्वच्छता किट, डिक्शनरी आदि का वितरण, स्वास्थ्य विभाग द्वारा विकलांग प्रमाण पत्र तथा स्वास्थ्य परीक्षण कैम्प, राजस्व विभाग द्वारा आय, जाति, चरित्र एवं स्थाई निवास प्रमाण पत्र जारी किये जायेंगे। विद्युत एवं पेयजल विभाग द्वारा बिलों मे सुधार, ग्राम्य विकास द्वारा बीपीएल क्रमांक,स्वरोजगार योजना के साथ ही शिविरों मे आवेदकों के आधार बनाये जाने एवं संशोधन का कार्य भी किया जायेगा।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार