नैनीताल: शीत लहर के चलते जिले के इन क्षेत्रों में कल बंद रहेंगे सभी स्कूल, आदेश जारी
नैनीताल। मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार घने कोहरे की सम्भावना को देखते हुये मैदानी क्षेत्र हल्द्वानी, लालकुआ, कालाढूगी एवं रामनगर के स्कूलों में 19 जनवरी को अवकाश रहेगा। अपर जिला मजिस्ट्रेट पी.आर. चौहान ने बताया कि भारत मौसम विभाग, देहरादून द्वारा मौसम पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के मैदानी भागों में 19 जनवरी (शुक्रवार) को शीतलहर एवं घने कोहरे की सम्भावना व्यक्त की गई है, साथ ही वर्तमान में जनपद के मैदानी क्षेत्रों (हल्द्वानी, लालकुआं, कालाढूंगी व रामनगर) में शीत दिवस एवं कोहरे की स्थिति बनी हुई है जिसके फलस्वरूप अत्यधिक ठंड शीतलहर एवं घने कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से जनपद के मैदानी अध्ययनरत् छात्र-छात्राओं के जान-माल के खतरे की सम्भावना है।
अपर जिला मजिस्ट्रेट श्री चौहान ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर 19 जनवरी (शुक्रवार) को जनपद के मैदानी क्षेत्रों हल्द्वानी, लालकुआं, कालाढूंगी व रामनगर के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं समस्त आंगनवाड़ी केन्द्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित किया जाता है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी: तीनपानी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, एक युवक की मौत; दो गंभीर, कार के उड़े परखच्चे
आज का राशिफल (23 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: नोटिस के बाद भी नहीं हटाया अतिक्रमण तो गरजा प्रशासन का बुलडोजर, 30 निर्माणों पर चला एक्शन
उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में 26 प्रस्तावों को मिली मंजूरी, ₹7,412 करोड़ का अनुपूरक बजट स्वीकृत
बड़ी खबर! आज सचिवालय में जुटेगी धामी कैबिनेट, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर