नैनीताल: नैनीझील में नाव पर सवार पर्यटकों और नौका चालकों के बीच जमकर मारपीट,…..देखें vidio
नैनीताल। यहां नाव पर सवार पर्यटको और नौका चालकों के बीच जमकर लड़ाई हुई है। यूपी के पर्यटकों के साथ नौका चालकों की चप्पू वाली लड़ाई का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। नैनीताल मल्लीताल क्षेत्र में नौका चालकों ने बोटिंग के दौरान यूपी से आए पर्यटकों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।
आरोप है कि विरोध करने पर नौका चालकों ने साथ पर्यटकों के बच्चों को झील में में डुबाने तक की धमकी दी गई। पीड़ित पर्यटकों ने कोतवाली में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस के अनुसार, यूपी बिजनौर निवासी मोहम्मद आसिफ अपने परिजनों के साथ नैनीताल घूमने आए थे।बुधवार शाम चार बजे लगभग वह दो नौकाओं में अपने परिवार के साथ झील में नौकायन करने गए। जब एक नाव दूसरी नाव से आगे निकल गई तो पर्यटक ने नाव चालक से दूसरी नाव के साथ-साथ चलने को कहा। आरोप है कि ऐसा कहने पर नाव चालक की अभद्रता करने लगा। जब पर्यटकों ने अभद्रता का विरोध किया तो नाव चालक ने पर्यटकों के बच्चों को डुबाने की धमकी तक दे दी।पर्यटकों ने वापस किनारे चलने को कहा तो नाव चालक ने उनके साथ मौके पर मारपीट कर दी। इस दौरान अन्य नाव चालक भी नाव लेकर झील में पहुंचे और उन्होंने भी पर्यटकों के साथ मारपीट की। बाद में अन्य नौका चालकों ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को शांत किया। सूचना पर पुलिस पर्यटकों को कोतवाली ले गई।
हालांकि तब तक मारपीट करने वाले नाव चालक फरार हो गए। कोतवाल धर्मवीर सोलंकी ने बताया कि पर्यटकों की शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (23 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: नोटिस के बाद भी नहीं हटाया अतिक्रमण तो गरजा प्रशासन का बुलडोजर, 30 निर्माणों पर चला एक्शन
उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में 26 प्रस्तावों को मिली मंजूरी, ₹7,412 करोड़ का अनुपूरक बजट स्वीकृत
बड़ी खबर! आज सचिवालय में जुटेगी धामी कैबिनेट, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
आज का राशिफल (22 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!