नैनीताल: यहां अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, चालक की दर्दनाक मौत
नैनीताल। उत्तराखंड के नैनीताल जिले में दर्दनाक हादसा गहरी खाई में गिरी कार चालक की मौत। गरमपानी में एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक के शव को रेस्क्यू कर खाई से बाहर निकाला।
चौकी प्रभारी खेरना दिलीप कुमार ने बताया कि सुबह 7 बजे पुलिस को एक कार के अनियंत्रित होकर खाई मे गिरने की सूचना मिली थी । इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस एवं एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। इस बीच कार चालक का शव बरामद किया है। कार चालक के पास एक ड्राइविंग लाइसेंस बरामद हुआ, जिससे उसकी शिनाख्त हो पाई है।
मृतक कमल कुमार वर्मा पुत्र बीएल वर्मा अल्मोड़ा के खजांची मोहल्ला का रहने वाला है। माना जा रहा है कि कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी होगी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है। वहीं सड़क हादसे के कारण का पता लगाया जा रहा है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार