नैनीताल: जनपद को मिला नया मुख्य विकास अधिकारी, अरविंद कुमार पाण्डे ने संभाला पदभार
भीमताल, 20 जनवरी 2026 (सूवि)। नैनीताल जनपद के नवागंतुक मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पाण्डे ने मंगलवार को विधिवत रूप से मुख्य विकास अधिकारी नैनीताल के पद पर कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालते ही उन्होंने जिले में संचालित विकास योजनाओं और कार्यों की प्रगति की समीक्षा शुरू कर दी।
कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत सीडीओ अरविंद कुमार पाण्डे ने विकास भवन भीमताल में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान अधिकारियों ने उन्हें जनपद में चल रही प्रमुख विकास योजनाओं, कार्यक्रमों और विभागीय कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने अधिकारियों से योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और समयबद्ध पूर्णता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
इससे पूर्व विकास भवन भीमताल पहुंचने पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा नवागत मुख्य विकास अधिकारी का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी ने उन्हें ग्राम्य विकास विभाग सहित विकास से जुड़े अन्य विभागों के अंतर्गत संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुए जिले की प्राथमिकताओं से अवगत कराया।
मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पाण्डे ने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने अधिकारियों से समन्वय के साथ कार्य करते हुए विकास कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने की अपील की।


उत्तराखंड Weather Alert: आज इन 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, 2 जिलों में घना कोहरा, IMD ने जारी किया अपडेट
आज का राशिफल (09 फरवरी 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
ऊधमसिंह नगर: जिले में निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के बम्पर तबादले, देखें लिस्ट….
हल्द्वानी: युवती का पीछा कर जबरन शादी का दबाव, इनकार पर पत्थर से हमला, आरोपी पर केस दर्ज
उत्तराखंड: खटीमा दौरे पर सीएम धामी, जनसमस्याएं सुनीं, शोक संतप्त परिवारों से की मुलाकात