नैनीताल: यहां दर्दनाक हादसा; खाई में गिरी कार, 5 लोगों की दर्दनाक मौत
नैनीताल। जिले में एक बार फिर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। नैनीताल-कोटाबाग ब्लॉक में बाघनी पुल के पास एक दिल्ली नंबर की कार 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार में सवार पांच लोगों की मौत हो गई है। वही एसपी क्राइम सहित पुलिस मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू में जुटी है।
जानकारी के अनुसार कोटाबाग ब्लाक के देवीपुरा-सौड़ रोड में बाघनी के समीप बीती देर रात सैलानियों की कार के गहरी खाई में गिरने से कार में सवार पांच लोगों की मौत की सूचना है। हादसे की खबर शनिवार की दोपहर सवा दो बजे प्रशासन को मिली। जिसके बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी घटना स्थल पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों की मदद से मौके पर रैस्क्यू अभियान शुरू कर दिया है। हादसे में मारे गए लोगों की अभी शिनाख्त नहीं हुई है।
जिलाधिकारी वंदना सिंह ने बताया कि खाई में गिरा वाहन दिल्ली नंबर का है और हादसा बीती देर रात हुआ है। बताया कि सूचना मिलने के बाद कालाढूंगी पुलिस मौके पर पहुंच गई है जबकि नैनीताल के उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार व एसडीआरएफ की टीम भी मौके की ओर रवाना हो गई है। उन्होंने बताया कि अधिकारियों के घटना स्थल पर पहुंचने और रैस्क्यू अभियान पूरा होने के बाद ही यह पता चल पाएगा कि हादसे में मारे गए लोग कहां के हैं।


खौड़ में ग्रामोत्थान शिविर: मंत्री जोराराम कुमावत बोले— गांव के विकास में धन की कमी नहीं आने दूंगा
करोड़ों के फर्जीवाड़े में सख्ती: चर्चित ठेकेदार धनंजय गिरी पर शिकंजा, लापरवाही पर चौकी प्रभारी निलंबित
उत्तराखंड मौसम अपडेट: आज और कल साफ रहेगा मौसम, चारधामों में कड़ाके की ठंड, 9 फरवरी से बदलेगा मिजाज