नैनीताल: दर्दनाक हादसा, यहां गहरी खाई में गिरा वाहन, सात लोगों की मौत की खबर,….रेस्क्यू जारी
नैनीताल। उत्तराखंड में सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे ताजा मामला नैनीताल जनपद के ओखल कांडा ब्लॉक का है जहां शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया है इस घटना में कई लोगों की मौत की खबर है घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर प्रशासनिक अमला पहुंच गया है।

ओखलकांडा ब्लॉक में शुक्रवार की सुबह सुबह एक मैक्स अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी जिसमें 10 से अधिक लोग सवार थे । क्षेत्र पंचायत सदस्य पश्या अधौडा़ बंशीधर कुड़ाई ने बताया कि सुबह मैक्स कार अधौडा़ से हल्द्वानी को आ रही थी और मैक्स जिसमें सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गया जिनको हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया है।

शुक्रवार सुबह अधौडा़ से हल्द्वानी को आ रही थी और अनियंत्रित होकर 800 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में घायलों को एबुलेंस की मदद से हल्द्वानी हायर सेंटर रेफर किया गया। घायलों को स्थानीय लोग रेस्क्यू कर सड़क तक पहुंचा रहे हैं । वहीं पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंचा है और रेस्क्यू अभियान में जुटा हुआ है खबर की प्रतीक्षा है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!