नैनीताल: 2 और 3 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट, DM ने जारी किए बड़े निर्देश… लोगों से की यह खास अपील
नैनीताल। उत्तराखंड में अगले 48 घंटे भारी पड़ सकते हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 2 और 3 जुलाई को नैनीताल जिले में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रहने और किसी भी आपदा से निपटने के लिए पूरी तैयारी रखने के निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी ने बताया कि लगातार बारिश के चलते भूस्खलन, पेड़ों के गिरने और सड़कों के बाधित होने की आशंका को देखते हुए लोक निर्माण विभाग को संवेदनशील स्थानों पर 24 घंटे JCB मशीनें और कर्मचारियों की तैनाती के निर्देश दिए गए हैं।
इसके अलावा जिला, परगना और विकासखंड स्तर पर आपदा प्रबंधन से जुड़े सभी अधिकारियों को मुख्यालय पर मौजूद रहने के आदेश दिए गए हैं। तहसील स्तर की क्विक रिस्पांस टीम (QRT) भी पूरी तरह अलर्ट रहेगी। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को मोबाइल फोन हर समय चालू रखने और प्रत्येक घंटे स्थिति की रिपोर्ट जिला आपदा नियंत्रण कक्ष को भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
लोगों से प्रशासन की अपील
जिला प्रशासन ने आम जनता और पर्यटकों से 2 और 3 जुलाई के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है। नदी-नालों, भूस्खलन संभावित क्षेत्रों और पहाड़ी मार्गों से दूर रहने की सलाह दी गई है। किसी भी आपात स्थिति में तत्काल जिला आपदा नियंत्रण कक्ष से संपर्क करने को कहा गया है।
हेल्पलाइन नंबर: ☎️ 05942-231178 / 231179 / 231181
📱 मोबाइल: 8272080884
📞 टोल फ्री: 1077

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


कागजों पर विकास या धरातल पर हकीकत? रामपुरवसीतदली पंचायत में उठे सवाल, जिला पंचायत राज विभाग की निगरानी पर भी निशाना
1 अक्टूबर से बदलेंगे बैंकिंग और वित्तीय नियम, SBI ATM से UPI तक असर; जानें क्या-क्या बदलेगा
आज का राशिफल (30 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
(बड़ी खबर) हल्द्वानी: MBPG कॉलेज में मतगणना के दौरान हंगामा, ABVP प्रत्याशी धीरज बिष्ट ने फाड़े बैलेट पेपर