नैनीताल: ड्यूटी में लापरवाही बरतना पड़ा भारी, SSP ने तीन पुलिस कर्मियों को किया निलंबित

ख़बर शेयर करें 👉

नैनीताल। एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने और अनुशासनहीनता के चलते तीन पुलिसकर्मियों को किया निलंबित किया है. उन्होंने कहा ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी द्वारा शराब की पार्टी की जा रही थी. जहां प्रथम दृष्टिया ड्यूटी में लापरवाही और अनुशासनहीनता सामने सामने आई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट के चलते कल इस जिले में स्कूल रहेंगे बंद

एसएसपी ने नैनीताल पुलिस लाइन में तैनात कॉस्टेबल शंकर सिंह, दीपक सिंह राणा और मनोज सिंह राना को ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर किया निलंबित किया गया है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही है जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी प्रहलाद मीणा ने सभी पुलिसकर्मियों को तत्परता से ड्यूटी करने के दिये निर्देश हैं। उन्होंने कहा ड्यूटी के दौरान कोई भी पुलिसकर्मी लापरवाही करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad