नैनीताल: यहां नहर सफाई के दौरान पहाड़ी से आया मलबा, दो मजदूर गर्दन तक दबे – SDRF ने बचाई जान
नैनीताल। जिले के कोटाबाग ब्लॉक के बगजाला-फतेहपुर क्षेत्र में शनिवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। नहर सफाई का काम कर रहे दो मजदूर अचानक पहाड़ी से गिरे मलबे में गर्दन तक दब गए। सूचना पर पहुंची SDRF और आपदा कंट्रोल की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर दोनों की जान बचा ली।
जानकारी के अनुसार, कोटाबाग के बगजाला नहर की थाम में सिंचाई विभाग की ओर से सफाई कार्य चल रहा था। सुबह करीब 11 बजे अचानक पहाड़ी से भारी मलबा आ गिरा। कई मजदूर इसमें फंस गए, हालांकि स्थानीय लोगों की मदद से अधिकांश बाहर निकाल लिए गए। लेकिन दो नेपाली मूल के मजदूर गर्दन तक दब गए।
घटना की खबर मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर दोनों मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया।
बताया जा रहा है कि आंवलाकोट क्षेत्र में पानी की किल्लत दूर करने के लिए सिंचाई विभाग नहर से मलबा हटाने का काम करा रहा था, तभी यह हादसा हुआ। गनीमत रही कि समय रहते मजदूरों की जान बच गई, अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता था।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (06 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!