नैनीताल: यहां बाघ ने महिला को बनाया निवाला, श्रेत्र में दहशत

ख़बर शेयर करें 👉

नैनीताल। जिले के बेतालघाट में फिर से गुलदार ने एक महिला को अपना निवाला बनाया है. जहां मंगलवार देर शाम ओखलढुंगा में बाघ ने महिला को मौत के घाट उतार दिया है. ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से महिला की लाश को बरामद किया है। इस दुखद खबर से जहां मृतका के परिवार में कोहराम मचा हुआ है वहीं समूचे क्षेत्र में दहशत फैली हुई है. ग्रामीणों ने वन विभाग से आदमखोर गुलदार को पकड़ने या मारने की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: युवती का पीछा कर जबरन शादी का दबाव, इनकार पर पत्थर से हमला, आरोपी पर केस दर्ज

जानकारी के अनुसार, नैनीताल जिले के बेतालघाट तहसील क्षेत्र के ओखलढुंगा गांव निवासी नवीन जोशी की 49 वर्षीय पत्नी शांति देवी पर मंगलवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे एक आदमखोर गुलदार ने हमला कर दिया। इससे पहले कि शांति कुछ सोच समझ पाती, गुलदार उसे अपने जबड़ों में दबोचकर जंगल की ओर भाग गया। शांति देवी की चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों और अन्य ग्रामीणों ने शांति देवी की तलाश शुरू कर दी। जिस पर उन्हें खून के धब्बों के साथ मृतका का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ।


प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गुलदार ने मृतका पर इतनी बुरी तरीके से हमला किया है कि उनके शरीर के टुकड़े अलग-अलग जगह से बरामद हुए हैं। इस दुखद घटना से क्षेत्रवासियों में दहशत के साथ ही आक्रोश भी व्याप्त है। बताया जा रहा है कि मृतका के बेटे रवि, बेतालघाट बाजार में जोशी मेडिकल स्टोर के नाम से दुकान संचालित करते हैं।