नैनीताल: यहां पर्यटक ने रिसोर्ट संचालक पर चलाई गोली, लोगों में दहशत
नैनीताल। यहां देर रात आपसी विवाद के चलते पर्यटकों व रिसोर्ट संचालक के बीच विवाद हो गया। विवाद में हरियाणा के पर्यटकों ने घटगढ़ निवासी रिसॉर्ट संचालक पर गोली चला दी। पैर में गोली लगने से रिसॉर्ट संचालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। वहीं पर्यटक भी चोटिल हैं। घायल रिसॉर्ट संचालक का हल्द्वानी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार देर रात 12 बजे घटगढ़ क्षेत्र में गाड़ी ओवर टेक करने को लेकर हरियाणा से आए पर्यटकों व स्थानीय रिसॉर्ट संचालक के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ा तो दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान हरियाणा निवासी पर्यटक ने अपनी रिवाल्वर निकालकर रिसॉर्ट संचालक पर फायर कर दी। इस दौरान रिसॉर्ट संचालक अरविंद कुमार के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायल रिसॉर्ट संचालक को 108 के माध्यम से हल्द्वानी व अन्य घायलों को बीडी पांडे अस्पताल में भिजवाया। मामले में एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चन्द्र ने बताया कि फिलहाल घायलों का उपचार किया जा रहा है। अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी: तीनपानी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, एक युवक की मौत; दो गंभीर, कार के उड़े परखच्चे
आज का राशिफल (23 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: नोटिस के बाद भी नहीं हटाया अतिक्रमण तो गरजा प्रशासन का बुलडोजर, 30 निर्माणों पर चला एक्शन
उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में 26 प्रस्तावों को मिली मंजूरी, ₹7,412 करोड़ का अनुपूरक बजट स्वीकृत
बड़ी खबर! आज सचिवालय में जुटेगी धामी कैबिनेट, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर