नैनीताल : यहां होटल में चल रहे गंदे धंधे का भंडाफोड़, युवक और युवती मिले आपत्तिजनक हालत में,….संचालक समेत दो गिरफ्तार
रामनगर। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने स्थानीय पुलिस टीम के साथ मिलकर नैनीताल जनपद अंतर्गत रामनगर के एक होटल में चल रहे गंदे धंधे का भंडाफोड़ कर ग्राहक और होटल संचालक को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जबकि मामले में पकड़ी गई पीड़िता की काउंसिलिंग के बाद उसे परिजनों की सुपुर्दगी में दिया गया है।
शुक्रवार को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट स्थानीय पुलिस टीम के साथ मिलकर शहर के होटलों और रिसोर्ट्स के औचक निरीक्षण पर थी। टीम चेकिंग करते हुए रानीखेत रोड के होटल गर्जिया बेस्ट पर पहुंची तो यहां होटल के एक कमरे में एक युवक व एक युवती आपत्तिजनक अवस्था में मिले। इस कमरे से टीम को काफी आपत्तिजनक सामग्री भी मिली। युवक युवती से पुलिस ने पूछताछ की गई तो वह कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके। इन लोगों के बारे में होटल स्वामी शेखर चंद्र मासीवाल से पूछताछ की गई तो होटल स्वामी न तो इनके बारे में कोई ठोस जानकारी दे सका और न ही अपने होटल का कोई रजिस्ट्रेशन और एंट्री रजिस्टर दिखा सका।
जिसके बाद जरूरी पूछताछ के बाद पुलिस ने होटल स्वामी शेखर चंद्र मासीवाल पुत्र विशंभरदत्त निवासी रानीखेत रोड रामनगर तथा परविंदर सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी धर्मपुर औलिया थाना रामनगर को गिरफ्तार करते हुए उनके खिलाफ अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम की धारा धारा 3, 4, 5, 6 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। पकड़े गए दोनो आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद कोर्ट के आदेश पर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है। जबकि पीड़िता युवती को उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया है।
इस दौरान पुलिस टीम में महिला एसआई दीपा जोशी, एचसी आनंदी सती, लक्ष्मी वर्मा, दीपा सामंत, दीपा सिंह, हेमंत सिंह, गगन भंडारी, विपिन शर्मा आदि शामिल रहे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (23 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: नोटिस के बाद भी नहीं हटाया अतिक्रमण तो गरजा प्रशासन का बुलडोजर, 30 निर्माणों पर चला एक्शन
उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में 26 प्रस्तावों को मिली मंजूरी, ₹7,412 करोड़ का अनुपूरक बजट स्वीकृत
बड़ी खबर! आज सचिवालय में जुटेगी धामी कैबिनेट, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
आज का राशिफल (22 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!