नैनीताल: यहां फैक्टरी में कार्य करने के दौरान हादसा, श्रमिक की मौत,….परिजनों में मचा कोहराम
कालाढूंगी। नैनीताल जिले के अंतर्गत नयागांव स्थित हर्बल क्रिएशन फैक्टरी में काम करने के दौरान एक श्रमिक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने फैक्टरी प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
जानकारी के मुताबिक, कालाढूंगी वार्ड नंबर दो निवासी अक्षय नेगी उर्फ अक्की (25) पुत्र उमेद सिंह नेगी और उसका दोस्त लक्कू गैड़ा दो दिन पहले ही नयागांव स्थित हर्बल क्रिएशन फैक्टरी में काम पर लगे थे। शुक्रवार रात करीब साढ़े दस बजे नाइट ड्यूटी के दौरान अक्की मशीन में काम कर रहा था। इस बीच मशीन में लगने वाला खुर्चा छिटक कर अक्षय के शरीर में लग गया। इससे अक्की का सीना बुरी तरह से कट गया। वह लहूलुहान हालत में जमीन पर गिर गया। साथी श्रमिक ने इसकी सूचना फैक्टरी प्रबंधन को दी। आपातसेवा 108 एंबुलेंस से अक्की को सीएचसी कालाढूंगी लाया गया जहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसओ नंदन रावत ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल मामले की तहरीर नहीं आई है।
हर्बल क्रिएशन फैक्टरी में हादसे के बाद सुरक्षा इंतजामों की पोल खुल गई है। ड्यूटी के दौरान कर्मचारियों को सुरक्षा किट भी मुहैया नहीं कराई गई थी। हादसे के बाद अक्की को फैक्ट्री में प्राथमिक इलाज भी नहीं मिल सका। उप जिलाधिकारी रेखा कोहली ने कहा कि क्षेत्र में स्थापित फैक्टरियों में सुरक्षा मानकों की जांच की जाएगी। खामियां मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।


उत्तराखंड Weather Alert: आज इन 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, 2 जिलों में घना कोहरा, IMD ने जारी किया अपडेट
आज का राशिफल (09 फरवरी 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
ऊधमसिंह नगर: जिले में निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के बम्पर तबादले, देखें लिस्ट….
हल्द्वानी: युवती का पीछा कर जबरन शादी का दबाव, इनकार पर पत्थर से हमला, आरोपी पर केस दर्ज
उत्तराखंड: खटीमा दौरे पर सीएम धामी, जनसमस्याएं सुनीं, शोक संतप्त परिवारों से की मुलाकात