Nainital News: महिला ने ससुर पर लगाया दुष्कर्म कर गर्भपात कराने का आरोप,…..मुकदमा दर्ज
रामनगर। नैनीताल जिले के रामनगर में एक महिला ने अपने ससुर पर उससे दुष्कर्म कर गर्भपात कराने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति, ससुर समेत चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
एक महिला ने कोतवाली में तहरीर दी है। जिसमें महिला ने पुलिस को बताया कि उसका निकाह जसपुर निवासी वाजिद से हुआ था। आरोप लगाया कि निकाह के बाद से पति व ससुराल के अन्य सदस्य उससे गाली गलौज कर मारपीट करते हैं। आए दिन वह उसे जान से मारने की धमकी भी देते हैं। ससुराल के लोग उसका उत्पीड़न करते हैं।
महिला ने तहरीर में आरोप लगाया है कि उसके ससुर द्वारा उससे दुष्कर्म भी किया गया। विरोध करने पर ससुर द्वारा उससे मारपीट की गई। आरोप है कि ससुर द्वारा उसका गर्भपात करा दिया।
कोतवाल अरुण सैनी ने बताया कि तहरीर के आधार पर जिला उधमसिंहनगर के जसपुर नियर हनीफ रोड निवासी महिला के वाजिद, ससुर नईम अहमद, नसीम जहां, इमराह के खिलाफ दुष्कर्म, गाली गलौज, मारपीट, धमकी देने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (23 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: नोटिस के बाद भी नहीं हटाया अतिक्रमण तो गरजा प्रशासन का बुलडोजर, 30 निर्माणों पर चला एक्शन
उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में 26 प्रस्तावों को मिली मंजूरी, ₹7,412 करोड़ का अनुपूरक बजट स्वीकृत
बड़ी खबर! आज सचिवालय में जुटेगी धामी कैबिनेट, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
आज का राशिफल (22 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!