नैनीताल: हल्के वाहनों के लिए खुला भवाली–नैनीताल मार्ग
नैनीताल। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल के निर्देशों के क्रम में लोनिवि भवाली द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आज दोपहर में हल्के वाहनों के लिए भवाली- नैनीताल मोटर मार्ग खोल दिया गया है।
जिलाधिकारी ने बताया कि अभी यह मार्ग सिर्फ हल्के वाहनों के लिए खोला गया है । सुरक्षा के दृष्टिगत अभी अँधेरे होने पर लगभग 06:30 बजे से प्रातः 05:30 बजे तक सभी वाहनों के आवागमन हेतु मार्ग प्रतिबंधित रहेगा। साथ ही लोनोवि द्वारा मार्ग में भारी वाहनों के यातायात हेतु भी निरन्तर कार्य किया जा रहा है। जल्द ही भारी वाहनों के लिए भी मार्ग खोल दिया जाएगा। विदित है कि भारी वर्षा के कारण विगत दिनों यह मार्ग पहाड़ी आने से बंद हो गया था।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841
ADVERTISEMENTS


बड़ी खबर! ग्राफिक एरा और कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर के बीच शैक्षिक सहयोग के लिए एमओयू; कुमाऊं और नागा रेजिमेंट के सैनिकों व परिवारों को असीमित छात्रवृत्तियां
आज का राशिफल (21 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
पंतनगर में दर्दनाक हादसा: बस की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत; ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा