नैनीताल: यहां पीजी के कमरे में झूलता मिला छात्रा का शव, फैली सनसनी
भीमताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय के भीमताल परिसर में अध्ययनरत बीफार्म की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव पीजी गेस्ट हाउस के कमरे में फंदे झूलता मिला है। इससे इलाके में सनसनी फैली हुई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार दमुवाढूंगा हल्द्वानी निवासी 20 वर्षीय छात्रा वैशाली विश्वकर्मा पुत्री मनोज विश्वकर्मा का शव भीमताल बाईपास के एक पीजी गेस्ट हाउस में कमरे में फांसी के फंदे से झूलता मिला। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और मौका मुआयना किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इधर परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी दोपहर 12 बजे से फोन नहीं उठा रही थी। लेकिन पीजी संचालक की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई। देर शाम उन्हें इस बात का पता चला। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना कैसे और क्यों हुई, अभी यह स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच की जा रही है।


उत्तराखंड Weather Alert: आज इन 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, 2 जिलों में घना कोहरा, IMD ने जारी किया अपडेट
आज का राशिफल (09 फरवरी 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
ऊधमसिंह नगर: जिले में निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के बम्पर तबादले, देखें लिस्ट….
हल्द्वानी: युवती का पीछा कर जबरन शादी का दबाव, इनकार पर पत्थर से हमला, आरोपी पर केस दर्ज
उत्तराखंड: खटीमा दौरे पर सीएम धामी, जनसमस्याएं सुनीं, शोक संतप्त परिवारों से की मुलाकात