नैनीताल: यहां सड़क किनारे नाले में मिला महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस
कालाढूंगी। नैनीताल रोड स्थित कालाढूंगी से पांच किमी दूर सड़क किनारे एक नाले में महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शिनाख्त कराई, लेकिन शिनाख्त न होने पर पोस्टमार्टम को हल्द्वानी मोर्चरी भेज दिया।
दरसअल, सुबह मॉर्निग वॉक पर निकले लोगों को कालाढूंगी से पांच किमी दूर जंगल से दुर्गंध महसूस हुई। उनके द्वारा आसपास देखने पर सड़क किनारे नाले में क्षत-विक्षत हालत में पड़ा महिला का शव दिखाई दिया। जिसकी सूचना पुलिस को देने पर एसओ नंदन रावत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त कराई, लेकिन शिनाख्त नहीं हो पायी। उन्होंने बताया शव 72 घंटे के लिए मोर्चरी में शिनाख्त को रखा गया है। शव 20 से 25 दिन पुराना होने के कारण गल चुका है। महिला ने नीले रंग की सलवार सूट पहनी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार