नैनीताल: यहां घर के अंदर लटका मिला 16 वर्षीय छात्रा का शव, परिजनों में मचा कोहराम

ख़बर शेयर करें 👉

नैनीताल जिले के ज्योलीकोट के समीपवर्ती ग्राम चोपड़ा में मंगलवार को 16 वर्षीय एक छात्रा के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। छात्रा घर के अंदर छत की बल्ली से लटकी मिली।

जानकारी के अनुसार, चोपड़ा निवासी चंदन सिंह जीना की बेटी हर्षिता अन्य दिनों की तरह ही घर में अलग कमरे में सोई थी। मंगलवार सुबह जब वो काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आई तो परिजनों के दरवाजा खटखटाया तो भी उसका कोई उत्तर नहीं मिला। परिजनों ने खिड़की से झांक कर देखा तो हर्षिता छत की बल्ली में फंदा बनाकर लटकी हुई थी।

परिजनों और ग्रामीणों की सूचना पर चौकी प्रभारी नरेंद्र कुमार पुलिस कर्मियों, थानाध्यक्ष व महिला पुलिस कर्मियों सहित मौके पर पहुंचे और कमरे का दरवाजा तोड़ा। टीम ने शव को नीचे उतारा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आत्महत्या के कारणों को जानने के लिए कमरे की तलाशी, परिजनों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल शव का पंचनामा भरकर पोस्टमास्टर्म के लिए भेज दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad