नैनीताल : स्कूल बस की टक्कर से सेना के पैरा कमांडो की मौत, परिजनों में कोहराम…..
नैनीताल। रामनगर से बड़ी दर्दनाक खबर सामने आ रही है, जहां आज सुबह कानिया चौराहे पर स्कूल बस ने बाइक सवार सैन्य कर्मी को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल सैन्य कर्मी को रामनगर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौप दिया है।
बताया जा रहा है कि 24 वर्षीय हिमांशु मेहरा पुत्र त्रिलोक सिंह मेहरा कानियां के रहने वाला था। शुक्रवार सुबह 7 बजे बाइक से घर की ओर आ रहा था। जय मोहन इंटर कॉलेज कानिया के समीप पहुंचाते ही चौराहे से एक स्कूल बस ने उनकी बाइक पर टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह उछलकर खंभे से जा टकराया। सैन्य कर्मी को आसपास के लोगों ने रामनगर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सैन्य कर्मी की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
वहीं सैन्य कर्मी के मामा राजेंद्र ने बताया कि मृतक पैरामिलिट्री में पैरा कमांडो के पद पर लेह लद्दाख में तैनात था और वह 29 नवंबर को छुट्टी पर कराया था। मृतक का छोटा भाई सचिन भी सेना में है। और वर्तमान में कुल्लू में तैनात है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी: नोटिस के बाद भी नहीं हटाया अतिक्रमण तो गरजा प्रशासन का बुलडोजर, 30 निर्माणों पर चला एक्शन
उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में 26 प्रस्तावों को मिली मंजूरी, ₹7,412 करोड़ का अनुपूरक बजट स्वीकृत
बड़ी खबर! आज सचिवालय में जुटेगी धामी कैबिनेट, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
आज का राशिफल (22 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!