नैनीताल: यहां घूमने आए पर्यटकों की कार बनी आग का गोला, मचा हड़कंप

ख़बर शेयर करें 👉

नैनीताल घूमने जा रहे पर्यटकों की कार में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि कार सवार दोनों लोग वाहन से पहले की उतरने के कारण बाल-बाल बच गए। हादसे में कार पूरी तरह खाक हो गई। जब तक अग्निशमन की टीम मौके पर पहुंचती तब तक कार आग की भेंट चढ़ चुकी थी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: नोटिस के बाद भी नहीं हटाया अतिक्रमण तो गरजा प्रशासन का बुलडोजर, 30 निर्माणों पर चला एक्शन

जानकारी के अनुसार, लवप्रीत सिंह शनिवार को अपने मित्र पारस नयाल के साथ नैनीताल जा रहे थे तभी नैनागांव के पास चलती कार से धुंआ उठने लगा। कार से धुंआ उठते देख लवप्रीत ने वाहन को अचानक सड़क किनारे खड़ा किया। इस दौरान दोनों वाहन से उतरकर सड़क किनारे खड़े हो गए। वे कुछ समझ पाते कि इससे पहले अचानक कार से आग की लपटें उठने लगी और देखते देखते कार आग का गोला बन गई।

सूचना मिलने पर पुलिस कर्मी दिनेश कार्की और मलकीत मौके पर पहुंचे। कार में आग लगने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई। अन्य वाहन चालकों ने अपनी कार में रखे अग्निसुरक्षा उपकरणों से आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन आग नहीं बुझी। नैनीताल से पहुंचे अग्निशमन दल ने पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण इंजन में तकनीकी गड़बड़ी माना जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad