नैनीताल: यहां देर रात प्रेमी युगल ने शराब के नशे में जमकर काटा हंगामा,…….फिर पुलिस ने
नैनीताल में देर रात प्रेमी युगल ने शराब के नशे में हंगामा काट दिया। होटल संचालक की शिकायत के बाद पुलिस ने प्रेमी युगल के खिलाफ कार्रवाई कर उनके परिजनों के सौप दिया।
जानकारी के अनुसार यूपी निवासी एक युवक हल्द्वानी की एक युवती को लेकर नैनीताल घूमने आया था। देर रात किसी बात को लेकर दोनों में बहस हो गई। बहस बढ़ी तो दोनों ने होटल में ही हंगामा खड़ा कर दिया। होटल कर्मियों के समझाने के बाद भी जब प्रेमी युगल नहीं माने तो होटल संचालक ने पुलिस को सूचित कर दिया।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रेमी युगल को समझने की कोशिश की लेकिन उसके बाद भी मामला शांत नहीं हुआ तो पुलिस दोनों को कोतवाली ले आई।
कोतवाल धर्मवीर सोलंकी ने बताया कि मेडिकल में दोनों लोग शराब के नशे में पाए गए। देर रात हंगामा करने के चलते रामपुर यूपी निवासी गोपाल सिंह व हल्द्वानी निवासी ममता के खिलाफ करवाई कर उनके परिजनों को सौप दिया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!