नैनीताल: यहां खड़े ट्रक के पीछे जा घुसी कार,….एक की मौत, दो गंभीर घायल
कालाढूंगी। नैनीताल जिले में कालाढूंगी के समीप बीती रात भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गयी व दो गंभीर घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी में मौजूद तीनों को घायल अवस्था में गाड़ी से बाहर निकाल अस्पताल पहुंचाया, जहां गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया है, वहीं हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए दूसरे व्यक्ति को हल्द्वानी सुशीला तिवारी हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नयागांव तिराहे पर वन विभाग की चौकी के पास लकड़ी की जड़ों से लोडेड ट्रक जिसका नंबर UK04CB-3334 रॉयल्टी चेक कराने के लिए रोड पर खड़ा था। जहां कालाढूंगी की ओर से आ रही होंडा सिटी कार UP14CD- 0888 ट्रक के पीछे जा घुसी। जिससे कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के एयरबैग तक खुलकर फट गए। हादसे के वक्त कार में सवार तीन लोग वाहन में बुरी तरह फस गए।
सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी में मौजूद तीनों को बमुश्किल घायल अवस्था में गाड़ी से बाहर निकाला। कार सवारों में से एक व्यक्ति का नाम सुरेश अरोड़ा निवासी काशीपुर बताया जा रहा है। पुलिस ने घायलों को तुरंत एंबुलेंस की मदद से कालाढूंगी अस्पताल पहुंचाया, जहां गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया है, वहीं हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए दूसरे व्यक्ति को हल्द्वानी सुशीला तिवारी हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (24 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: तीनपानी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, एक युवक की मौत; दो गंभीर, कार के उड़े परखच्चे
आज का राशिफल (23 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: नोटिस के बाद भी नहीं हटाया अतिक्रमण तो गरजा प्रशासन का बुलडोजर, 30 निर्माणों पर चला एक्शन