नैनीताल: यहां जिस लापता युवती को गुलदार उठा ले गया समझ वन विभाग ढूंढती रही जंगल में, वह युवक के साथ होटल में मिली….
नैनीताल। जिले के बगड़ गांव में बाघ के युवती को बाघ या गुलदार शिकार होने की घटना की सूचना पर पुलिस और वन विभाग की टीम जंगल की खाक खाक छान रही थी लेकिन लापता युवती नैनीताल में धर्मविशेष के युवक के साथ होटल में पकड़ी गई। बगड़ में दो दिन से वन विभाग के साथ पुलिस की टीम तलाशने में जुटी थी।
नैनीताल से लगभग 8 से 10 किलोमीटर दूर, बगड़ गांव की रहने वाली एक छात्रा को खेत से कोई हिंसक वन्यजीव उठाकर ले जाने की सूचना वन विभाग को शुक्रवार शाम मिली। खोजबीन करने पर छात्रा के कपड़े, मोबाइल कवर व कुछ अन्य सामान मिला, जिससे अंशतः प्रतीत होता था कि कोई हिंसक वन्यजीव उसे उठाकर ले गया।
हालातों को देखते हुए वन विभाग ने घटना को संदिग्ध माना, क्योंकि उन्हें खून का एक कतरा भी कपड़ों या घटनास्थल से नहीं मिला। मोबाइल उसके कवर से गायब था और कोई घटना का प्रत्यक्षदर्शी भी नहीं था। केवल हिंसक वन्यजीव के ले जाने की सूचना थी।
डी.एफ.ओ.के निर्देशों पर वन विभाग के रेंज ऑफिसर प्रमोद तिवारी के नेतृत्व में 20 वनकर्मियों की एक टीम पुलिस के साथ शुक्रवार शाम से ही खोजबीन में जुट गई थी।
आज दोपहर तक उन्हें कुछ हासिल नहीं हुआ। तभी नैनीताल के एक होटल में धर्मविशेष के एक लड़के के साथ छात्रा के मिलने की सूचना ने माहौल को गर्मा दिया। मामले के संवेदनशील होने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया और मल्लीताल कोतवाली ले आई। पुलिस दोनों से अलग अलग पूछताछ कर रही है। दोनों ने पुलिस को बताया कि वो पिछले 5 वर्षों से दोस्त हैं। बरसात के बावजूद कोतवाली में भीड़ लगी हुई है।


उत्तराखंड मौसम अपडेट: आज और कल साफ रहेगा मौसम, चारधामों में कड़ाके की ठंड, 9 फरवरी से बदलेगा मिजाज
खौड़ बालिका विद्यालय में वार्षिकोत्सव और विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा आयोजन
आज का राशिफल (07 फरवरी 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड-नेपाल बॉर्डर पर बड़ा हादसाः बारातियों से भरी बस खाई में गिरी, 13 की मौत, 34 गंभीर घायल
उत्तराखंड: यमकेश्वर पहुंचे सीएम योगी,…धामी संग शिव मंदिर में की पूजा, इंटर कॉलेज के नवनिर्मित भवन का किया लोकार्पण