नैनीताल: एक जनवरी से हड़ताल पर जाएंगे राशन डीलर
हल्द्वानी। ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप डीलर्स फेडरेशन उत्तराखंड ने राष्ट्रीय एवं प्रदेश संगठन के आह्वान पर एक जनवरी से अपनी तीन सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल करने का ऐलान किया है। इस संबंध में संगठन की जिला इकाई ने तीन सूत्री मांग को लेकर जिला पूर्ति अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का एलान किया है।
यह जानकारी देते हुए फेडरेशन के नैनीताल इकाई अध्यक्ष मोहन सिंह अधिकारी ने बताया कि कई वर्षो से सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं की ओर से मानदेय दिए जाने की मांग की जा रही है। इसके अलावा कोरोना काल में वितरित किए गए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना की लंबित धनराशि का भुगतान भी नहीं हुआ है।
जिसे देखते हुए देशभर के सभी विक्रेताओं ने राष्ट्रीय तथा प्रदेश संगठन के आह्वान पर नैनीताल जिले में भी एक जनवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल किए जाने का निर्णय लिया है, जिसकी सूचना खाद्यान्न पूर्ति निरीक्षक सहित तमाम अधिकारियों को भी दे दी गई है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!