नैनीताल: इन कार्ड धारकों को योजना के तहत मिलेंगे तीन सिलेंडर निःशुल्क, डीएम ने जिला पूर्ति अधिकारी को दिए निर्देश
नैनीताल। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने अवगत कराया हैं कि जनपद में अन्त्योदय योजना के अन्तर्गत निःशुल्क गैस सिलेण्डर रिफिलिंग हेतु पंजीकृत अन्त्योदय राशन कार्डधारकों को वित्तीय वर्ष 2022-23 में तीन गैस सिलेण्डरों को रिफिलिंग कर निःशुल्क उपलब्ध कराया जाना है।
डीएम गर्ब्याल ने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिये हैं कि योजना के अन्तर्गत पंजीकृत अन्त्योदय राशन कार्ड धारकों को योजना से लाभान्वित किये जाने हेतु तीन गैस सिलेण्डर निःशुल्क उपलब्ध हेतु प्रचार-प्रसार कराना सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि जनपद में सम्बन्धित योजना प्रचार-प्रसार किये जाने हेतु अपनी मासिक बैठकों/क्षेत्र पंचायतों की बैठकों में वाचन कराने तथा सभी विकास खण्ड कार्यालयों एवं नगर पालिका,नगर निगम, पंचायत घरों में योजना का अपने स्तर से अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करना सुनिश्चित करें ताकि पात्र लाभार्थियों को इसका लाभ ससमय मिल सके।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा: शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे मामा की मौत, ग्राम विकास अधिकारी ने भी तोड़ा दम
आज का राशिफल (03 नवंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
Uttarakhand News: जनपद दौरे पर पहुंचे CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश
उत्तराखंड में अब हर परिवार को मिलेगी ”देवभूमि परिवार आईडी”, धामी ने किया पोर्टल का उदघाटन्
79 अंत्योदय कार्ड सत्यापन में खंड विकास अधिकारी का झूठा आश्वासन जनता में चर्चा का माहौल