नैनीताल: यहां रॉकेट की चिंगारी से तीन मंजिला भवन जलकर खाक

ख़बर शेयर करें 👉

नैनीताल। मल्लीताल स्थित बेकरी कंपाउंड में रात लगभग 12:30बजे एक तीन मंजिले भवन में आग लग गई। आबादी क्षेत्र वाले बेकरी कंपाउंड में दिवाली के रॉकिट ने रामकिशोर बेदी के तीन मंजिले मकान को आग की भेंट चढ़ा दिया। स्थानीय लोगों ने आग लगने की सूचना तत्काल अग्निशमन विभाग को दी, जिसके बाद 100 मीटर दूर बने अग्निशमन कार्यालय से टीम पहुंच गई। घंटों की मशक्कत के बाद टीम को पानी की लाइन में पानी नहीं मिल सका और इस बीच आग का वेग बढ़ते चला गया। अग्निशमन की टीम ने बमुश्किल आग बुझानी शुरू की।

यह भी पढ़ें 👉  बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,...VIDEO

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि पानी की लाइनों में पानी ही नहीं आया, जिससे आग बुझाने में काफी परेशानी हो गई। मकान तक पहुंचने का रास्ता संकरा होने के कारण अलग अलग जगहों से पानी लिया गया

आग से मकान मे रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। दमकल की त्वरित कार्यवाही से मकान के भूतल और पड़ोस के मकनों को भी खतरा हो गया। गनीमत रही कि वहां कोई सो नहीं रह था नहीं तो जनहानि हो सकती थी। अग्निशमन की तीन गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad