नैनीताल दर्दनाक हादसा! यहां पर्यटकों से भरी टेंपो ट्रैवलर खाई में गिरी, 2 महिलाओं की मौत
नैनीताल। नैनीताल-कालाढूंगी मार्ग पर बुधवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पर्यटकों से भरी एक टेंपो ट्रैवलर अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि कई यात्री घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया है, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार वाहन में कुल 29 यात्री सवार थे। सभी पर्यटक उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के निवासी बताए जा रहे हैं, जो नैनीताल घूमने के बाद वापस अपने घर लौट रहे थे। दुर्घटना कालाढूंगी से करीब एक किलोमीटर ऊपर नैनीताल तिराहे के पास हुई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टेंपो ट्रैवलर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। प्रारंभिक जांच में वाहन के ब्रेक फेल होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया तथा घायलों को वाहन से बाहर निकालने में मदद की। सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाया।
अस्पताल सूत्रों के अनुसार कई यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं और कुछ की हालत नाजुक बनी हुई है। ऐसे में मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता। जिला प्रशासन मृतकों की पहचान और उनके परिजनों को सूचना देने की प्रक्रिया में जुटा हुआ है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हरिद्वार: कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा, एक को बचाने उतरे तीन साथी भी गंगनहर में डूबे; चारों की मौत
ऊधम सिंह नगर: शहीद ऊधम सिंह को सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि, बोले- उनका बलिदान हर भारतीय के लिए प्रेरणास्रोत
हल्द्वानी: यहां सड़क किनारे मिला 41 वर्षीय युवक का शव, इलाके में सनसनी; पुलिस की जांच पड़ताल जारी
हल्द्वानी: नाबालिग से दुष्कर्म का सनसनीखेज खुलासा, पुलिस ने 48 घंटे में दो आरोपियों को दबोचा
आज का राशिफल (31 जुलाई 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!