नैनीताल: यहां कमरे में अंगीठी जलाकर सोए थे दो भाई, दम घुटने से एक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
नैनीताल। रामगढ़ ब्लॉक के झूतिया सकुना गांव में एक निर्माणाधीन होटल के बंद कमरे में अंगीठी जलाकर सोने से मजदूर की दम घुटने से मौत हो गई। जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई हैं।
जानकारी के मुताबिक, दो दिन पहले भैसिया ज्वालापुर, थाना बिलासपुर, जिला रायपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी रफीक अहमद अपने भाई जहीर अहमद (33) के साथ दो अन्य श्रमिकों को लेकर झूतिया सकुना गांव के एक निर्माणाधीन होटल में फर्नीचर का काम करने के लिए पहुंचे थे।
शुक्रवार की रात को जब ठंड काफी बढ़ गई, तो चारों श्रमिकों ने कमरे में अंगेठी जलाई थी, ताकि गर्मी मिल सके। खाना खाने के बाद रफीक और उसका भाई जहीर एक कमरे में सोने चले गए, जबकि बाकी दो श्रमिक दूसरे कमरे में सोने चले गए।
इस दौरान रफीक और जहीर ने अंगीठी को अपने कमरे में ही छोड़ दिया था। सुबह देर तक जब रफीक और जहीर के कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो बाकी श्रमिकों ने अंदर जाकर देखा। अंदर का दृश्य देखकर उनकी चीख निकल गई। रफीक बेसुध पड़ा था, जबकि उसके भाई जहीर की मौत हो चुकी थी।
सूचना मिलते ही कोतवाल डीआर वर्मा और चौकी प्रभारी खैरना, प्रकाश सिंह मेहरा ने घटनास्थल का दौरा किया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए श्रमिकों के परिवारों को भी सूचित किया और घटना की जांच शुरू कर दी है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी: तीनपानी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, एक युवक की मौत; दो गंभीर, कार के उड़े परखच्चे
आज का राशिफल (23 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: नोटिस के बाद भी नहीं हटाया अतिक्रमण तो गरजा प्रशासन का बुलडोजर, 30 निर्माणों पर चला एक्शन
उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में 26 प्रस्तावों को मिली मंजूरी, ₹7,412 करोड़ का अनुपूरक बजट स्वीकृत
बड़ी खबर! आज सचिवालय में जुटेगी धामी कैबिनेट, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर