नैनीताल: यहां भूस्खलन की चपेट में आने से दो मंजिला मकान हुआ ध्वस्त,…. देखें वीडियो
नैनीताल। मल्लीताल में स्थित चार्टन लॉज इलाके में आज शनिवार को दो मंजिला मकान भूस्खलन की चपेट में आकर भरभराकर गिर गया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। समय रहते मकान को खाली करवा लिया गया था।
भूस्खलन से मकान गिरने के बाद आसपास के घरों को भी खाली कराया जा रहा है। दोमंजिले मकान में दर्जनभर कमरे थे। घटना का एक वीडियो बन गया है जिसे देखकर सभी के रोंगटे खड़े हो गए हैं। इस मकान के गिरने के बाद आसपास बने मकानों में भी दरारें आ गई हैं और मकान टेढ़े हो गए हैं। इस भूस्खलन का एक कारण क्षेत्र में चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान में जे.सी.बी.और भारी भरकम ड्रिलर मशीनों का चलना भी माना जा रहा है।


खौड़ में ग्रामोत्थान शिविर: मंत्री जोराराम कुमावत बोले— गांव के विकास में धन की कमी नहीं आने दूंगा
करोड़ों के फर्जीवाड़े में सख्ती: चर्चित ठेकेदार धनंजय गिरी पर शिकंजा, लापरवाही पर चौकी प्रभारी निलंबित
उत्तराखंड मौसम अपडेट: आज और कल साफ रहेगा मौसम, चारधामों में कड़ाके की ठंड, 9 फरवरी से बदलेगा मिजाज