नैनीताल : यहां होटल के कमरे से महिला का शव बरामद, पुलिस छानबीन में जुटी
नैनीताल। हल्द्वानी रोड स्थित एक होटल में एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। महिला की शिनाख्त मुरादाबाद निवासी ईरम उम्र 32 वर्ष पत्नी गुलजार के रूप में हुई है।
वही बताया जा रहा है कि महिला अपने पति के साथ सोमवार से होटल में रुकी हुई थी। गुलजार दोपहर में होटल कर्मियों से पत्नी का स्वास्थ्य खराब होने व दवा लाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद से वह होटल के कमरे में वापस नहीं लौटा।
काफी देर तक जब महिला ने कमरे का दरवाजा नहीं खोला तो होटल स्टाफ ने पुलिस को इसकी सूचना दी। वही घटना की सूचना मिलते ही सीओ नैनीताल विभा दीक्षित व तल्लीताल के थानाध्यक्ष मौके पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841
ADVERTISEMENTS


हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!