Uttarakhand : भारी बारिश के चलते कल नैनीताल और बागेश्वर जिले के समस्त विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित
कुमाऊं में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए दो जनपदों में स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है आ रही खबरों के अनुसार जनपद नैनीताल तथा बागेश्वर में आंगनबाड़ी और 12वीं तक स्कूल बंद रहेंगे।
भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा दिनांक 4 अगस्त 2025 को जनपद नैनीताल सहित राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में भारी से अत्यंत भारी वर्षा की संभावना जताई गई है, जिसके दृष्टिगत “अलर्ट” जारी किया गया है।
इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी वंदना ने अवगत कराया कि संभावित आपदा जोखिमों जैसे भूस्खलन, सड़क अवरोध, जलभराव, एवं नदी-नालों में तेज बहाव को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा हेतु जनपद नैनीताल में संचालित सभी शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 1 से 12 तक) एवं समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में दिनांक 4 अगस्त 2025 (सोमवार) को एक दिवसीय अवकाश रहेगा।
उन्होंने संबंधित शैक्षणिक एवं प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे आवश्यकतानुसार अपने-अपने कार्यालयों में उपस्थित रहें एवं आपदा की स्थिति में समन्वय बनाए रखें। किसी भी प्रकार की आपदा की घटना होने पर आपदा नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या 05942-231178 एवं 231179 अथवा टॉल फ्री नंबर 1077 पर सूचित करें।

जनपद बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की सम्भावना व्यक्त करते हुए ऑरेन्ट अलर्ट जारी किया गया है। तद्कम में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत दिनाँक 04.08.2025 (सोमवार) को जनपद बागेश्वर अन्तर्गत समस्त् शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 01 से 12 तक) तथा ऑगनबाड़ी केन्द्रों में अवकाश घोषित किया जाता है।
अतः मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी चेतावनी के दृष्टिगत दिनाँक 04.08.2025 (सोमवार) को जनपद बागेश्वर के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 01 से 12 तक) तथा आँगनबाड़ी केन्द्र बन्द रहेंगे। मुख्य शिक्षा अधिकारी, बागेश्वर तद्नुसार आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करेंगे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!