नैनीताल: यहां दर्दनाक हादसा… खाई में गिरी कार, दो की मौत, छह की हालत नाज़ुक
नैनीताल। मल्ला रामगढ़ के पंचवटी बैंड में मंगलवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। एक XUV 700 (UP 14 FK 1616) अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही SDRF पोस्ट नैनीताल से सब इंस्पेक्टर मनीष भाकुनी की टीम मौके पर पहुँची, जबकि भवाली पुलिस और स्थानीय लोग भी रेस्क्यू में जुट गए।
SDRF टीम ने अंधेरे और कठिन पहाड़ी परिस्थितियों के बीच सभी घायलों को खाई से बाहर निकाला। वाहन में कुल आठ लोग सवार थे, जो गाज़ियाबाद के बताए जा रहे हैं। सभी को एम्बुलेंस से अस्पताल पहुँचाया गया।
अस्पताल में डॉक्टरों ने चालक सचिन (32) पुत्र विजेंद्र चौधरी और लक्षी (12) पुत्र विकास को मृत घोषित कर दिया। बाकी छह लोग—नितिन (32), रुचि (39), निष्ठा (14), शमा (8), कंचन (26) और लवे (11) गंभीर रूप से घायल हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल, हल्द्वानी रेफर कर दिया गया।
कोतवाल प्रकाश सिंह मेहरा ने बताया कि सभी घायलों को सुरक्षित अस्पताल पहुँचाया गया है। मृतकों के शव भवाली में रखे गए हैं। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद