आँचल की रजत जयंती पर प्रदर्शनी में झलकी दुग्ध पदार्थों की गुणवत्ता किया दीपक रावत ने निरीक्षण

ख़बर शेयर करें 👉

नैनीताल। नैनीताल आँचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड द्वारा डी.एस.ए. मैदान में आयोजित 9 दिवसीय 25वीं स्था पना दिवस (रजत जयंती वर्ष) का शुभारंभ भव्य और हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत ने आँचल की प्रदर्शनी का अवलोकन किया और दूध, लस्सी, योगर्ट, घी एवं छैना रबड़ी जैसे विभिन्न दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता की सराहना की। उन्होंने विशेष रूप से आँचल ब्रांड छैना रबड़ी के स्वाद लेकर प्रशंसा करते हुए इसे “गुणवत्ता और परंपरा का उत्कृष्ट संगम” बताया।

प्रदर्शनी का आयोजन प्रशासन/विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी के मार्गदर्शन में किया गया, जबकि विपणन स्टॉल का संचालन विपिन तिवारी (प्रभारी विपणन पर्वतीय क्षेत्र) के नेतृत्व में संपन्न हुआ। स्टॉल पर उपभोक्ताओं को दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता, निर्माण प्रक्रिया और संघ की विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रभावशाली ढंग से दी गई, जिसकी सराहना अतिथियों एवं दर्शकों ने की।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: नोटिस के बाद भी नहीं हटाया अतिक्रमण तो गरजा प्रशासन का बुलडोजर, 30 निर्माणों पर चला एक्शन

रजत जयंती पर्व के अवसर पर लालकुआँ दुग्ध संघ के प्रशासनिक भवन एवं दुग्ध शाला को आकर्षक झालरों से सजाया गया, जिससे पूरे परिसर में उत्सव और गौरव का वातावरण व्याप्त हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  आज का राशिफल (23 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!

प्रदर्शनी के सफल आयोजन में कृपाल सिंह, हेमंत पाल, महेश पांडे, दीपक कुलौरा, कुंदन सिंह, मनोज कुमार और सुदर्शन मेहरा की सराहनीय भूमिका रही।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad