रामनगर: यहां युवक की हत्या से मची सनसनी, पुलिस पड़ताल में जुटी
रामनगर। नैनीताल जनपद के रामनगर में युवक की हत्या से सनसनी मच गयी। कोतवाली की खताड़ी चौकी क्षेत्र के पास एक युवक की हत्या हो गई है। सूचना पर मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 26 वर्षीय भास्कर पांडे पुत्र स्व. दिनेश चंद पांडे सेमलखलिया का रहने वाला था। सोमवार सुबह पुलिस को खताड़ी चौकी के पीछे मकान में युवक का शव होने की सूचना मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।
वहीं पुलिस का कहना है की हत्या करने में 4 लोग शामिल है। हत्या से पूर्व सभी लोगो ने साथ बैठकर शराब पी थी। आपस में किसी बात पर झगड़ा होने पर बाकी के 4 युवकों ने इस युवक की हत्या कर दी। वहीं कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया हत्या आपसी विवाद में हुई है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जायेगा।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बड़ी खबर! ग्राफिक एरा और कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर के बीच शैक्षिक सहयोग के लिए एमओयू; कुमाऊं और नागा रेजिमेंट के सैनिकों व परिवारों को असीमित छात्रवृत्तियां
आज का राशिफल (21 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
पंतनगर में दर्दनाक हादसा: बस की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत; ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा