रामनगर : यहां मंदिर में दर्शन से पहले कुंड में नहाने गए दो युवकों की डूबने से मौत
रामनगर। नैनीताल जिले के रामनगर में गर्जिया मंदिर में दर्शनों के लिए आए मुरादाबाद के दो युवक दर्शन से पहले समीप ही स्थित कुंड में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने कुंड में डूबे व्यक्तियों को रेस्क्यू कर बाहर निकाल शव को कब्जे में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार आज चौकी गर्जिया थाना रामनगर पुलिस को सूचना मिली कि गर्जिया मंदिर के पास कुंड में दो व्यक्ति डूब गए हैं। सूचना मिलने के बाद उप निरीक्षक कश्मीर सिंह चौकी प्रभारी गर्जिया मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे। जिन्हें स्थानीय पुलिस, फायर ब्रिगेड रामनगर व स्थानीय जनता की मदद से कुंड में डूबे व्यक्तियों को रेस्क्यू कर कुंड से बाहर निकाला गया। लेकिन दोनों की मृत्यु हो चुकी थी। घटनास्थल कुंड के पास दोनो मृत व्यक्तियों के कपड़े रखे हुए थे, जिनमें दोनों के आधार कार्ड, पैन कार्ड के माध्यम से दोनो मृतकों की शिनाख्त गौरव भाटिया पुत्र इंद्रपाल भाटिया, अतुल कुमार पुत्र महेश कुमार निवासी आशियाना कालोनी मुरादाबाद उत्तर-प्रदेश के रूप में हुई। मृतकों के परिजनो को सूचित कर दिया गया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार