नैनीताल: जिले में भारी से अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट, प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की करी अपील

ख़बर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक नैनीताल जिले में भारी से अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा भारी बारिश की वजह से अचानक भूस्खलन बाढ़ और जल भराव की संभावना का पूर्वानुमान जताया गया है। लिहाजा प्रशासन ने लोगों को सतर्क और सुरक्षित रहने की अपील की है। खासकर हल्द्वानी के रक्सिया नाला, कलसिया नाला, देवखड़ी नाला, और गौला के तटवर्ती क्षेत्र में रह रहे लोगों से तत्काल सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी हादसा: तीनपानी फ्लाईओवर पर मौत का तांडव, तीसरे किशोर ने भी तोड़ा दम; JEE की तैयारी कर रहे थे दो दोस्त

सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई ने बताया कि मौसम विभाग के भारी से भारी बारिश होने के अलर्ट के बाद लगातार लोगों से अपील की जा रही है। इसके अलावा हल्द्वानी चोरगलिया मार्ग और हल्द्वानी कालाढूंगी रामनगर मार्ग में पढ़ने वाले रपटे, गधेरे और नालों में लोगों से सावधानी पूर्वक जाने की अपील की गई है। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि सभी थाने चौकियो के माध्यम से भी लोगों को सतर्क व सुरक्षित रहने के साथ ही नदी किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों में जाने के लिए कहा गया है। इसके अलावा आपदा प्रबंधन सहित सभी संबंधित विभागों व उनके अधिकारियों को 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। और किसी भी दशा में मोबाइल फोन बंद न करने को कहा गया है। साथ ही सिटी मजिस्ट्रेट, उप जिला अधिकारी और तहसीलदार निरंतर अपने क्षेत्र में बरसात से होने वाली स्थितियों के मद्देनजर फील्ड में मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad