दुःखद :लालकुआं के वरिष्ठ पत्रकार उमेश राणा का हृदय गति रुकने से निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

ख़बर शेयर करें 👉

लालकुआं। वरिष्ठ पत्रकार उमेश राणा का अचानक हृदय गति रुकने से निधन हो गया है उनके निधन से परिवार के कोरम में मजा है तो वहीं क्षेत्र में शोक की लहर है।

वरिष्ठ पत्रकार उमेश राणा को आज प्रातः सांस लेने में दिक्कत हो रही थी जिसके बाद परिजन उन्हें सेंचुरी पेपर मिल की डिस्पेंसरी लेकर पहुँचे परंतु उनके स्वास्थ्य में लगातार गिरावट ही आती रही, इसके बाद उन्हें हल्द्वानी के निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान हृदयगति रूकने से उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। 58 वर्षीय उमेश राणा अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं उक्त हृदय विदारक घटना से उनके परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad