बिंदुखत्ता में तेज रफ्तार बाइक सवार ने पूर्व सैनिक को मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल,…..देखें वीडियो
लालकुआं। निकटवर्ती क्षेत्र बिन्दुखत्ता के काररोड में पूर्व सैनिक खड़कनाथ गोस्वामी को तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी है, जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। अस्पताल में भर्ती किया गया है।
जानकारी के अनुसार, बिंदुखत्ता के काररोड स्थित देवभूमि मेडिकल स्टोर के पास की घटना है। पूर्व सैनिक और समाज सेवी खड़कनाथ गोस्वामी आज काररोड स्थित देवभूमि मेडिकल स्टोर से दवा लेने के लिए रोड पार कर रहे थे। इसी दौरान, एक तेज गति से आ रहे बाइक सवार ने उनसे टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों द्वारा तुरंत उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल, हल्द्वानी में ले जाया गया, जहां उनकी स्थिति को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें राम मूर्ति बरेली के लिए रेफर कर दिया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!