लालकुआं: व्यापार मंडल चुनाव में रोमांचक मुकाबला, 6 पदों के लिए 14 उम्मीदवारों ने ठोकी ताल,…देखें किसने किसको दी टक्कर
लालकुआं। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल लालकुआं के चुनाव को लेकर तस्वीर पूरी तरह साफ हो गई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी संजीव शर्मा द्वारा जारी अधिकृत सूची के अनुसार 6 पदों के लिए कुल 14 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतर चुके हैं। अब बाजार में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं और व्यापारी नेताओं ने समर्थन जुटाने के लिए जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है। मतदान आगामी 31 मई को कराया जाएगा।
इस बार अध्यक्ष पद पर सीधा मुकाबला दीवान सिंह बिष्ट और नरेश चौधरी के बीच होने जा रहा है, जिसे लेकर व्यापारियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर महेश भट्ट, मनोज मौर्या और विशाल झा के बीच त्रिकोणीय मुकाबला चुनाव को और दिलचस्प बना रहा है।
उपाध्यक्ष पद के लिए भुवन सिंह बिष्ट, प्रकाश कुमार और किशन भट्ट मैदान में हैं। महामंत्री पद पर नंदन सिंह राणा और अमजद खान आमने-सामने हैं। कोषाध्यक्ष पद के लिए विनोद पांडे और सुजीत कुमार गिरी के बीच मुकाबला होगा, जबकि संगठन मंत्री पद पर जितेंद्र गुप्ता और करीम खान चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे हैं।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी संजीव शर्मा ने बताया कि सभी नामांकन पत्रों की जांच के बाद 14 प्रत्याशियों के नामांकन वैध पाए गए हैं। प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी होने के बाद व्यापार मंडल चुनाव ने पूरी तरह राजनीतिक रंग पकड़ लिया है। बाजार क्षेत्र में बैठकों और संपर्क अभियानों का दौर तेज हो गया है तथा व्यापारी वर्ग अपने-अपने पसंदीदा उम्मीदवारों के समर्थन में खुलकर उतरने लगा है।


बड़ी खबर: पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढ़े, 10 दिन में चौथी बार झटका; आम आदमी की बढ़ी टेंशन
आज का राशिफल (25 मई 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी पहुंचे सीएम धामी: जनता दरबार में सुनीं समस्याएं, अधिकारियों को दिए मौके पर समाधान के निर्देश