उत्तराखंड: आँचल दुग्ध संघ लालकुआँ पहुंचे किसान आयोग उपाध्यक्ष चौधरी अजीत सिंह, दुग्ध उत्पादकों की समस्याओं पर दिया भरोसा
लालकुआँ (नैनीताल)। उत्तराखंड राज्य किसान आयोग के उपाध्यक्ष चौधरी अजीत सिंह ने शुक्रवार को नैनीताल आँचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड, लालकुआँ का विस्तृत भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने दुग्ध संग्रहण, प्रसंस्करण, गुणवत्ता नियंत्रण, पैकेजिंग और स्वच्छता व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया और दुग्ध उत्पादकों से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

भ्रमण के दौरान किसान आयोग उपाध्यक्ष ने आधुनिक मशीनरी के माध्यम से दूध, पनीर, घी सहित अन्य दुग्ध उत्पादों के निर्माण की प्रक्रिया को देखा। प्रशासन एवं विपणन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी ने दुग्धशाला की प्रयोगशाला में दूध एवं दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता जांच प्रक्रिया, फैट, एसएनएफ और शुद्धता परीक्षण की विस्तृत जानकारी दी।

आँचल दुग्ध संघ के सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा ने दुग्धशाला की कार्यप्रणाली से अवगत कराते हुए बताया कि संघ द्वारा प्रतिदिन बड़ी संख्या में दुग्ध उत्पादकों से दूध संग्रह किया जा रहा है। उन्होंने गुणवत्ता नियंत्रण, स्वच्छता मानकों के पालन, आधुनिक तकनीक के उपयोग और दुग्ध उत्पादकों को समय पर भुगतान की व्यवस्था के बारे में भी जानकारी दी।

इस अवसर पर किसान आयोग उपाध्यक्ष चौधरी अजीत सिंह ने कहा कि दुग्ध उत्पादकों को उत्पादन लागत, पशु आहार की बढ़ती कीमतें, पशु स्वास्थ्य सेवाएं और समय पर भुगतान जैसी कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि किसान आयोग इन समस्याओं को गंभीरता से ले रहा है और इनके स्थायी समाधान के लिए सरकार स्तर पर ठोस पहल की जा रही है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि दुग्ध उत्पादकों को उचित मूल्य दिलाना, तकनीकी सहायता उपलब्ध कराना और सहकारी संस्थाओं को और अधिक सशक्त बनाना आयोग की प्राथमिकता है। चौधरी अजीत सिंह ने आश्वासन दिया कि किसानों के हितों से जुड़े सभी मुद्दों को संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर शीघ्र हल किया जाएगा।
इस मौके पर मुख्य कृषि अधिकारी रितु टम्टा, कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी गीतांजलि, सहायक कृषि अधिकारी अफरोज अहमद, अमृत लाल श्रीवास्तव सहित दुग्ध संघ के पी.एंड.आई. सुभाष बाबू, प्रभारी उत्पादन उमेश राणा, प्रभारी इंजीनियर, स्टोर प्रभारी खलील अहमद, लैब प्रभारी रमेश कुमार, इंजीनियर दिनेश कुलोरा, डॉ. रमेश मेहता, एमआईएस कमलेश कुमार समेत बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।


बड़ी खबर (देहरादून): राजधानी में फिर गूंजी गोलियां, जिम से निकलते ही युवक को सिर में मारी गोली
अल्मोड़ा: विषम परिस्थितियों में मानवता के प्रहरी बने देवतुल्य चिकित्सकों का ऐतिहासिक एवं भावविह्वल सम्मान
आज का राशिफल (13 फरवरी 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बड़ी खबर (हल्द्वानी): मंडी डबल मर्डर केस का 6 घंटे में खुलासा, पत्थर से कुचलकर की थी हत्या, 4 आरोपी गिरफ्तार
बड़ी खबर (हल्द्वानी): पीपल पोखरा में बाघ का खूनी हमला, घास लेने गई महिला को बनाया शिकार, इलाके में दहशत