उत्तराखंड : यहां जबरन धर्म परिवर्तन कर निकाह करने की धमकी से परेशान किशोरी, स्कूल जाना छोड़ा
रामनगर। नैनीताल जिले के रामनगर ब्लॉक के पीरूमदारा गांव में अल्पसंख्यक युवक द्वारा एक छात्रा को धर्म परिवर्तन कर निकाह के लिए दबाव डालने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपी की धमकी से परेशान किशोरी ने स्कूल जाना तक छोड़ दिया है। इसकी सूचना पुलिस तक पहुंची तो पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
पीड़िता का अनुसार आरोपी युवक अलग-अलग मोबाइल नंबर से फोन कर उस पर निकाह करने के लिए दबाव डाल रहा है। आरोप है कि आरोपी युवक उसका धर्म परिवर्तन कराना चाहता है। वह धमकी दे रहा है कि यदि स्कूल आई तो वह उसे जबरन उठा ले जाएगा। ऐसे में उसने स्कूल जाना तक छोड़ दिया है। वह धमकी दे रहा है कि यदि पुलिस कार्रवाई हुई तो वह जेल से बाहर आकर उसे जलाकर मार डालेगा। शुक्रवार को चौकी पहुंची एक महिला ने भी मीडिया के समक्ष आरोपी युवक द्वारा छात्रा को धमकी देने की पुष्टि की।
मामले की खबर लगते ही पीड़िता के समर्थन में कई ग्रामीण और सेफ चाइल्ड संस्था के संचालक दीपांशु रावत, हिंदूवादी संगठन के सूरज चैधरी पीरूमदारा पुलिस चौकी पहुंच गए। उन्होंने छात्रा के परिजनों की ओर से एक दिन पूर्व पुलिस चैकी में तहरीर देने के बाद भी आरोपी युवक के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं होने पर गहरी नाराजगी जताई। वहीं स्थानीय लोगों ने पुलिस से आरोपित युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सीओ बलजीत भाकुनी ने बताया कि मामले की तहरीर चैकी में दी गई है। इसकी जांच कराई जा रही है।


उत्तराखंड मौसम अपडेट: आज और कल साफ रहेगा मौसम, चारधामों में कड़ाके की ठंड, 9 फरवरी से बदलेगा मिजाज
खौड़ बालिका विद्यालय में वार्षिकोत्सव और विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा आयोजन
आज का राशिफल (07 फरवरी 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड-नेपाल बॉर्डर पर बड़ा हादसाः बारातियों से भरी बस खाई में गिरी, 13 की मौत, 34 गंभीर घायल
उत्तराखंड: यमकेश्वर पहुंचे सीएम योगी,…धामी संग शिव मंदिर में की पूजा, इंटर कॉलेज के नवनिर्मित भवन का किया लोकार्पण