उत्तराखंड : यहां बाघ ने विक्षिप्त व्यक्ति का किया शिकार, जंगल में खींच ले गया शव
रामनगर। नैनीताल जनपद के रामनगर में कार्बेट टाइगर रिजर्व की सीमा से सटे नेशनल हाइवे धनगढ़ी के समीप बाघ ने एक व्यक्ति का शिकार कर उसे निवाला बना लिया। बाघ शव को जंगल खींच ले गया। जंगल में छानबीन के दौरान 15 घंटे बाद उसका आधा खाया हुआ शव हाइवे से सौ मीटर नीचे जंगल से बरामद हो गया। कपड़े व हुलिये से मृतक विक्षिप्त बताया जा रहा है। सोमवार शाम छह बजे लोगों ने हाइवे पर रामनगर के अंतर्गत धनगढ़ी से एक किलोमीटर दूर कपड़े पड़े देखे। उस क्षेत्र में बाघों की सक्रियता होने से बाघ द्वारा हमला किए जाने का अंदेशा वन विभाग ने जताया।
इसके बाद कार्बेट के निदेशक धीरज पांडे व रामनगर वन प्रभाग के डीएफओ कुंदन कुमार के निर्देशन में दोनों विभागों की संयुक्त टीमों ने रात में ही हाइवे के नजदीक छानबीन की। अंधेरा होने की वजह से तलाशी अभियान को रोककर मंगलवार को दोबारा सुबह ही शुरू किया गया। नौ बजे उसका शव रामनगर वन प्रभाग के अंतर्गत कोसी रेंज के जंगल में कोसी नदी के समीप से बरामद हो गया। उसका एक पैर बाघ ने खा लिया था। मृतक विक्षिप्त है। वनाधिकारियों का कहना है कि सोमवार शाम को विक्षिप्त व्यक्ति मोहान वन चौकी पर घूम रहा था। उसे कुछ लोगों ने वापस लौटा दिया था। लेकिन जंगल के नजदीक चले जाने पर उसे बाघ ने अपना निवाला बना लिया। इससे पहले भी बाघ सड़क पर घूम रहे विक्षिप्तों को अपना शिकार बना चुका है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार