उत्तराखंड : यहां डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, एक हालत गंभीर
रामनगर। काशीपुर रामनगर नेशनल हाईवे 309 तेलीपुरा के पास डंपर और बाइक सवार की भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक सवार की मौत हो गई जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको हायर सेंटर के लिए डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुटी है।
कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि रात 8 बजे के आसपास तेलीपुरा में काशीपुर से आती हुई बाइक की एक डंपर से टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार बुरी तरह से घायल हो गई, बाइक में 2 लोग सवार थे।
रामनगर अस्पताल में डॉक्टरों ने एक बाइक सवार 24 वर्षीय ध्रुव प्रकाश पुत्र ओम प्रकाश निवासी गौजानी को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल शुभम बिष्ट पुत्र जसवंत बिष्ट निवासी पंपापुरी को गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। फिलहाल पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है। शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया गया है और शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को दे दिया जायेगा।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार