उत्तराखंड : यहां जंगल में घास लेने गई महिला पर बाघ ने किया हमला, हालत गंभीर

ख़बर शेयर करें 👉

नैनीताल जिले के बेतालघाट क्षेत्र के चापड़ गांव में जंगल घास काटने गई महिला पर बाघ ने हमला कर घायल कर दिया। महिला की चीख-पुकार से उसके साथियों द्वारा उसे बाघ से बचाया गया। हमले में महिला बुरी तरह से जख्मी है।

मामला कल दोपहर बाद 3 बजे का है। जब कमला उप्रेती पत्नी मोहनचंद अपने साथियों के साथ जंगल घास काटने गई थी जब वह घास काटने के लिए जा रही थी तो घात लगाए बैठे बाघ ने महिला पर हमला कर दिया और उसे घसीट कर ले गया इस दौरान महिला ने चीख-पुकार की तो उसके साथियों ने आवाज सुनकर दौड़ कर बाघ को भगाया और तत्काल उपचार के लिए सीएससी केंद्र लेकर गए जहां डॉक्टरों द्वारा उसका उपचार किया गया और महिला के ज्यादा चोट आने पर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।

बता दे उस समय महिला के साथ जो महिला थी उसमें कविता देवी, जीवंती देवी, प्रभा देवी, तारा देवी, इन चारों महिलाओं की बहादुरी से महिला की जान बच पाई। पूर्व सरपंच तारा भंडारी ने तत्काल घटना की सूचना वन विभाग रेंजर को दी और तत्काल गांव में पिंजरा लगाने की मांग की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad