लालकुआं: बाइक सवार को बचाने के चक्कर में कार खाई में गिरी, महिला और युवक गंभीर घायल
लालकुआं मे सोमवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जिसमें कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार एक महिला और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, कार संख्या UK04 L 6644 कालाढूंगी से किच्छा की ओर जा रही थी। इसी दौरान डिपो नंबर चार के पास सामने से आ रहे मोटरसाइकिल सवारों को बचाने के प्रयास में चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और कार आगे आ रहे गोवंश से टकराकर खाई में गिर गई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि गोवंश भी खाई में जा गिरा। हादसा होते ही आसपास मौजूद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और कार में फंसे दोनों घायलों को बाहर निकाला। सूचना पाकर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों को गंभीर अवस्था में हल्द्वानी अस्पताल ले जाया गया।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, सड़क पर अचानक गोवंश के आ जाने से हादसे की गंभीरता बढ़ गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार