Uttarakhand: यहां लगा नाईट कर्फ्यू, कल स्कूलों को भी बंद रखने के आदेश जारी
पौडी। जिले में गुलदार के हमले से दो बच्चों की मौत के बाद प्रशासन ने गुलदार प्रभावित इलाके में तीन दिन के लिये रात्रि कर्फ्यू और कल 7 जनवरी को शिक्षण संस्थानों को बंद रखे जाने के आदेश जारी किए हैं।
डीएम पौडी की ओर से आदेश जारी हुए हैं। डीएम ने एसडीएम श्रीनगर एवं उप वन संरक्षक गढ़वाल की आख्या के आधार पर खिर्सू ब्लॉक के अंतर्गत श्रीनगर नगर क्षेत्र, ग्राम श्रीकोट, ढिकवाल गांव, सरना, बुघानी, जलेथा, भूटोली, ग्वाड़, रेतपुर, कोठगी व ग्राम खिर्सू में पुनः गुलदार के हमले की संभावना के मद्देनजर उक्त गावों में 7 फरवरी से 9 फरवरी तक सायं 6 बजे से सुबह 6 बजे तक ग्रामवासियों का आवागमन प्रतिबंधित किया है। उधर एक अन्य आदेश में गुलदार प्रभावित इलाके के शिक्षण संस्थानो में कल 7 फरवरी को अवकाश घोषित किया गया है।
मालूम हो कि गत 3 फरवरी को एक 11 वर्षीय बच्चे व 4 फरवरी को एक 4 साल के बच्चे को पौडी के खिर्सू ब्लॉक में गुलदार ने हमला कर मार दिया था।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मां-भाई और गर्भवती भाभी की हत्या के दोषी की फांसी रद्द; मानसिक इलाज के बाद रिहाई के निर्देश
बड़ी खबर! उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, प्रताड़ना और हत्या की साजिश के आरोप
आज का राशिफल (16 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल: DM ललित मोहन रयाल के एक साल का रिपोर्ट कार्ड, 31,979 राजस्व वादों का निस्तारण; 34,897 वारिसों के नाम दर्ज