उत्तराखंड में गुलदार का खूनी आतंक! घास काटने गई महिला को बनाया निवाला, गांव में दहशत का माहौल
उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। नैनी डांडा विकासखंड की पट्टी बिजलौट स्थित ग्राम सभा बणासी तल्ली में शनिवार सुबह एक गुलदार ने घास काटने गई महिला पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है।
जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 10 से 11 बजे गांव की दो महिलाएं शांति देवी और सुशीला देवी जंगल में घास काटने गई थीं। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे गुलदार ने अचानक हमला कर सुशीला देवी को अपना शिकार बना लिया।
प्रत्यक्षदर्शी शांति देवी ने शोर मचाकर ग्रामीणों को मौके पर बुलाया, लेकिन जब तक लोग वहां पहुंचे, तब तक गुलदार महिला की जान ले चुका था। घटना के बाद इलाके में भय का माहौल है और लोग घरों से बाहर निकलने में भी डर महसूस कर रहे हैं।
घटना की सूचना तत्काल वन विभाग को दे दी गई है। विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है। वहीं ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को जल्द पकड़ने या आदमखोर घोषित कर कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
लगातार बढ़ रहे वन्यजीव हमलों को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो लोगों का जंगलों और खेतों में जाना भी मुश्किल हो जाएगा।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी: यहां सड़क किनारे मिला 41 वर्षीय युवक का शव, इलाके में सनसनी; पुलिस की जांच पड़ताल जारी
हल्द्वानी: नाबालिग से दुष्कर्म का सनसनीखेज खुलासा, पुलिस ने 48 घंटे में दो आरोपियों को दबोचा
आज का राशिफल (31 जुलाई 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: डीएम ने की बड़ी कार्रवाई, राजस्व उपनिरीक्षक निलंबित, राजस्व निरीक्षक पर विभागीय जांच के आदेश