भाजपा युवा मोर्चा महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी ने दी दीपावली की बधाई, हर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना

ख़बर शेयर करें 👉

लालकुआं। दीपावली के शुभ अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र सिंह कोश्यारी ने लालकुआं विधानसभा क्षेत्र सहित समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने दीपों के इस पर्व पर सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

अपने शुभकामना संदेश में कोश्यारी ने कहा कि दीपावली भारतीय संस्कृति और आस्था का महत्वपूर्ण पर्व है। यह त्योहार हमें अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ने और सत्य एवं अच्छाई के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। दीपावली का पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत करने का संदेश भी देता है।

उन्होंने कहा कि हमारी सांस्कृतिक परंपराएं समाज को एक सूत्र में बांधने का काम करती हैं। त्योहारों के माध्यम से हमें एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा करने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने का अवसर मिलता है।

यह भी पढ़ें 👉  आज का राशिफल (08 नवंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!

कोश्यारी ने मां लक्ष्मी एवं भगवान गणेश से प्रार्थना की कि प्रत्येक परिवार में सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य बना रहे। साथ ही लालकुआं क्षेत्र और पूरे उत्तराखंड में विकास एवं खुशहाली का नया उजाला आए। उन्होंने सभी से दीपावली को हर्षोल्लास, आपसी प्रेम और सद्भाव के साथ मनाने की अपील की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad