लालकुआं: पत्नी से कहासुनी के बाद कमरे में गया युवक, काफी देर तक नहीं खुला दरवाजा; तोड़कर देखा तो उड़ गए परिजनों के होश

ख़बर शेयर करें 👉

बिंदुखत्ता के घोड़ानाला में सनसनीखेज घटना, ससुराल में रह रहा था 37 वर्षीय युवक; अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

लालकुआं। बिंदुखत्ता के घोड़ानाला क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के बाद एक युवक की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। पत्नी से कहासुनी के बाद युवक अपने कमरे में चला गया और काफी देर तक बाहर नहीं आया। परिजनों ने अनहोनी की आशंका में दरवाजा तोड़ा तो अंदर का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए। युवक कमरे में मृत अवस्था में मिला। परिजन आनन-फानन में उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार, बरेली जिले के फरीदपुर स्थित होली चौराहा निवासी 37 वर्षीय राजेश फल-सब्जी का ठेला लगाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। वह पिछले करीब तीन माह से बिंदुखत्ता के घोड़ानाला क्षेत्र में अपनी पत्नी के साथ ससुराल में रह रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  मुकेश बोरा के नेतृत्व में लालकुआं दुग्ध संघ ने रचा इतिहास, प्रदेश में मिला पहला स्थान; कैबिनेट मंत्री ने किया सम्मानित

बताया जा रहा है कि गत दोपहर राजेश शराब के नशे में घर पहुंचा था। इस दौरान पत्नी ने उसे टोका तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद के बाद राजेश नाराज होकर दूसरे कमरे में चला गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  आज का राशिफल (05 नवंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!

काफी देर तक कमरे से कोई आवाज नहीं आने पर परिजनों को चिंता हुई। कई बार आवाज देने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो उन्होंने दरवाजा तोड़ दिया। अंदर राजेश को फंदे पर लटका देख परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजन तत्काल उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  मुकेश बोरा के नेतृत्व में लालकुआं दुग्ध संघ ने रचा इतिहास, प्रदेश में मिला पहला स्थान; कैबिनेट मंत्री ने किया सम्मानित

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की। हल्द्वानी स्थित मोर्चरी में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। घटना से परिजन गहरे सदमे में हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad